फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में बकरियां चराने गए शख्स की हत्या, लाठी-डंडों से मारकर उतारा मौत के घाट

बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव हरिए वाला में गुरुवार शाम को सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के पास बकरियां चरा रहे 42 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पर पिकअप (छोटा हाथी) सवार 4-5 अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुरप्रीत सिंह को परिजन इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बकरियों को पिकअप में डालकर हुए फरार वारदात के बाद आरोपी उसकी बकरियों को भी पिकअप में लादकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव हरिए वाला निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह रोजाना की तरह गुरुवार शाम 5 बजे के करीब गांव के पास बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान एक पिकअप में सवार 4-5 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गुरप्रीत सिंह पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी बकरियों को पिकअप में लादकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों और परिजनों ने गुरप्रीत सिंह को गंभीर हालत में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें