फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में चमत्कारी बाबा बनकर किसान दंपती से ठगी, सोने की बालियां लेकर फरार

जिले के गांव भगवानसर में चमत्कारी बाबा बनकर पहुंचे ठगों ने किसान दंपती को बीमारियां ठीक करने का झांसा देकर सोने की बालियां ठग लीं। आरोपियों ने पहले दंपती को अपनी बातों में उलझाया और फिर पति को बहाने से दूर ले जाकर महिला से बालियां उतरवा लीं। पीड़ित दर्शना और उनके पति रमेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम वे भोआ से सामान लेकर लौट रहे थे। रास्ते में सफेद कपड़े और पगड़ी पहने एक व्यक्ति ने उनसे मंदिर का रास्ता पूछा। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर एक महिला और युवक भी वहां पहुंच गए। उन्होंने उक्त व्यक्ति को चमत्कारी बाबा बताते हुए उसके चमत्कारों के किस्से सुनाए और बीमारियां ठीक करने का भरोसा दिया। इसके बाद बाबा ने दर्शना को टोटके बताकर विश्वास में लिया और उसके पति को बातों में उलझाकर दूर ले गया। इसी दौरान महिला से सोने की बालियां उतरवा लीं और उन्हें कागज व रुमाल में बांधकर घर जाकर खोलने को कहा। घर पहुंचने पर रुमाल में बालियों की जगह भांग के पत्ते मिले। शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सोने की बालियां बरामद करवाने की मांग की। पुलिस ने भोआ और भगवानसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें