चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में वीरवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले दिनों की गर्मी के बीच बारिश और बादलों ने लोगों को राहत दी। सुबह के समय हवा में ठंडक महसूस हुई और मौसम में सर्दी की आहट नजर आने लगी। घरों से काम के लिए निकले लोगों को भी बदले मौसम का एहसास हुआ। बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है।