फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

फिरोजपुर में तालमेल कमेटी स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की ओर से मुलाजिमों की मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ सिविल अस्पताल में रोष प्रदर्शन किया गया। यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दिल्ली गेट सहित शहर के विभिन्न बाजारों में रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी जायज मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मुलाजिमों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें