फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर से निकली विशाल रथ यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

श्री साईं बाबा महा समाधि दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर में विशाल श्री साईं रथ यात्रा शुरू हो गई। दोपहर एक बजे सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर से यात्रा का शुभारंभ हुआ। फूलों से सजी साईं बाबा की पालकी और आकर्षक धार्मिक झांकियों के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। साईं बाबा के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। साईं बाबा की पालकी को विशेष रूप से फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से पालकी का स्वागत किया जा रहा है। कई जगह पुष्पवर्षा और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व भोजन की व्यवस्था की गई है। शिरडी साईं मंदिर के पदाधिकारी असित मनचंदा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी साईं बाबा महा समाधि दिवस के अवसर पर भव्य रथ यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में शहर के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि साईं बाबा ने श्रद्धा, सबूरी, प्रेम और मानव सेवा का संदेश दिया। यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को इन्हीं संदेशों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा में रामू राजस्थानी अपने पूरे दल के साथ शिव तांडव की प्रस्तुतिदे रहे हैं। शिरडी साईं समाज के अनुसार हर वर्ष होने वाली यह प्रस्तुति यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहती है। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें