मेरा परिवार वेलफेयर सोसायटी की ओर से फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार को सम्मानित किया गया। सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में बीते दिनों अभिनव ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए केमिकल से तैयार की जा रही मिठाइयों और अन्य नकली खाद्य सामग्री को पकड़कर नष्ट करवाया है। विभाग की इस कार्रवाई से लोगों को मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सोसायटी ने अभिनव कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचें और सुरक्षित खानपान को प्राथमिकता दें।