फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारत अनाज मंडी पहुंचे खाद्य मंत्री लाल चंद, जांची धान खरीद की व्यवस्था

धान खरीद सीजन के बीच पंजाब सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि मंडियों में उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक शनिवार को तरनतारन की अनाज मंडी पहुंचे और धान खरीद की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को खरीद, उठान, बारदाने और भुगतान की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इस सीजन में केंद्रीय पूल के लिए 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि खरीद कार्य के लिए पंजाब को 42,786 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) उपलब्ध कराई गई है। सरकार की ओर से किसानों को फसल की अदायगी सीधे उनके बैंक खातों में की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें