फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में फ्लिपकार्ट कर्मचारी से साढ़े चार लाख की नकदी से भरा बैग छीना, जांच में जुटी पुलिस

फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर बुधवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उससे 4.50 लाख रुपये की नकदी लूट ली। आरोपियों ने पहले उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर सड़क पर गिराया और फिर तेजधार हथियार दिखाकर नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कोटकपूरा रोड स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में काम करने वाला विक्रमजीत सिंह बुधवार शाम करीब चार बजे, 4.50 लाख रुपये की नकदी बैग में रखकर स्कूटी से बैंक के लिए निकला था। कार्यालय से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। विक्रमजीत सिंह के सड़क पर गिरते ही दोनों युवकों ने उसे तेजधार हथियार दिखाया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें