फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर शहर के बाजार बंद, सब्जी मंडी खुली

झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद की कॉल के तहत फिरोजपुर शहर के बाजार पूरी तरह बंद नजर आए, जबकि सब्जी मंडी सामान्य दिनों की तरह खुली रही। जानकारी के अनुसार, परमिंदर सिंह झोटा मेडिकल स्टोरों से नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए आवाज उठा रहे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है। इस घटना को लेकर लोगों में रोष है और नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गुरुवार सुबह फिरोजपुर शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों के शटर बंद रहे। वहीं, सब्जी मंडी में रोजमर्रा की तरह कारोबार होता दिखाई दिया। शहर में बंद का असर बाजारों में साफ नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें