फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंडल की इलेक्ट्रिकल ब्रांच की महिला चीफ सुपरिटेंडेंट पर हमला, कान पर लगे दो टांके

रेल मंडल फिरोजपुर कार्यालय की इलेक्ट्रिकल ब्रांच में तैनात चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट गुरमीत कौर पर पड़ोसियों द्वारा हमला कर घायल करने का आरोप लगा है। हमले में उनका कान गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिस पर डॉक्टरों को दो टांके लगाने पड़े। इस दौरान उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी घायल हो गया। पीड़िता गुरमीत कौर के अनुसार, कुछ दिन पहले उनके पड़ोसियों ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगाया था, जिसकी दिशा उनके घर की तरफ थी। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उसे और उनके बेटे के साथ मारपीट कर दी। गुरमीत कौर ने बताया कि घटना के संबंध में उनकी एमएलआर कटे हुए 10 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक थाना सदर पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कोई उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें उनसे जान का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें