बठिंडा शहर में ई-रिक्शा चालक को सवारी बनकर लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले बस स्टैंड से ई-रिक्शा किराये पर लिया। इसके बाद चालक को मानसा रोड स्थित 400 एकड़ इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ ले गए। सुनसान जगह पहुंचते ही चालक पर रॉड और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने चालक का पर्स, मोबाइल और अन्य सामान छीन लिया। ई-रिक्शा भी ले जाने की कोशिश की, लेकिन चालक के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल जांच के आधार पर तीनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से ई-रिक्शा, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।