फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में धूमधाम से मनाया दशहरा, श्रीराम की झांकियों ने मोहा मन

शहर के नेहरू स्टेडियम में दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा पर्व उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। समारोह में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं की ओर से भगवान श्रीराम से संबंधित आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। समारोह में डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस, विधायक गुरदित्त सिंह सेखों, पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों और अकाली नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान दशहरा पर्व के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। समारोह में धार्मिक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और दशहरा पर्व के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें