फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार, कोटकपूरा के बाजारों में लौटी रौनक

त्योहार की असली रौनक बाजारों से ही नजर आती है और दिवाली से पहले कोटकपूरा के बाजार इन दिनों इसी रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले तक जिस बाजार में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब खरीदारी करने वालों की भीड़ और दुकानों पर लग रही कतारों ने कारोबार में नई जान डाल दी है। दिवाली से ठीक पहले बाजारों में बदले माहौल ने व्यापारियों को भी राहत दी है। दुकानदारों को दो दिन पहले तक आशंका थी कि इस बार महंगाई और अन्य कारणों के चलते खरीदारी पर असर पड़ सकता है, लेकिन त्योहार नजदीक आते ही लोगों ने बाजारों का रुख कर लिया। अब मिठाई की दुकानों से लेकर पटाखों, फल-फ्रूट और सजावटी सामान बेचने वाली दुकानों तक ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। इस बार बाजारों में एक और बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्रीन दिवाली के संदेश के चलते मिट्टी के दीयों की मांग में इजाफा हुआ है। शहर के विभिन्न हिस्सों में दीयों की सैकड़ों स्टॉलें लगी हुई हैं। लोग बिजली की लड़ियों और अन्य सजावटी सामान के साथ पारंपरिक मिट्टी के दीये खरीदने में भी रुचि दिखा रहे हैं। बच्चों के खिलौनों और त्योहार से जुड़ी दूसरी वस्तुओं की खरीदारी भी खूब हो रही है। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि इस बार दिवाली को लेकर उत्साह कम नहीं है और पिछले वर्षों की तरह ही लोग परिवार के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं।समाजसेवी प्रदीप मित्तल और बिट्टा नरूला ने कहा कि शुरुआत में कारोबार को लेकर चिंता जरूर थी, लेकिन अंतिम दिनों में बाजारों में उमड़ी भीड़ ने दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार दिवाली का त्योहार हर वर्ग के लिए खुशियां और खुशहाली लेकर आएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें