फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में चंडीगढ़ पुुलिस के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने सुनी लोगों की समस्याएं

चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा सोमवार को पहली बार मनीमाजरा पहुंचे। उन्होंने मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के कम्युनिटी सेंटर में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसएसपी कंवरदीप कौर भी मौजूद रहीं। लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं। डीजीपी ने समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्करों या नशे के कारोबार से जुड़ी कोई जानकारी है तो वह पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और पुलिस की ओर से उसे इनाम भी दिया जाएगा। मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स आरडब्ल्यूए के प्रधान कर्नल गुरसेवक सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं को विस्तार से अधिकारियों के सामने रखा और उनके समाधान के सुझाव भी दिए। पुलिस अधिकारियों ने समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का मुख्य उद्देश्य शहर को नशामुक्त बनाना है। इसके लिए पुलिस के साथ आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है। एरिया पार्षद सरबजीत कौर और उनके पति पूर्व डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा ने डीजीपी और एसएसपी का आभार जताते हुए कहा कि पहली बार पुलिस के दोनों वरिष्ठ अधिकारी मनीमाजरा में लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें