फिरोजपुर शहरी हलके के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने बताया कि शहर की सर्कुलर रोड के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सड़क के निर्माण पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर हटाने के लिए भी एक करोड़ 25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। सड़क के साथ-साथ स्ट्रीट लाइटों के खंभे भी लगाए जाएंगे, ताकि रात के समय पूरी सड़क रोशनी से जगमगाती रहे और लोगों को आवागमन में सुविधा मिले।