फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना-2027: 16 से 30 नवंबर तक नागरिक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना

भारत सरकार की जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके तहत नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) कृष्ण पाल राजपूत ने दी। उन्होंने बताया कि पहली बार जनगणना की प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर मिल सके। इसके लिए विशेष पोर्टल https://se.census.gov.in/⁠ तैयार किया गया है। एडीसी ने बताया कि पोर्टल पर जानकारी भरकर जमा करवाने के बाद नागरिकों को एक विशेष स्व-गणना आईडी मिलेगी। इसे घर-घर आने वाले जनगणना कर्मचारियों को दिखाना होगा, ताकि ऑनलाइन दर्ज जानकारी की पुष्टि की जा सके। उन्होंने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एक दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। स्व-गणना नागरिकों को दी गई एक वैकल्पिक सुविधा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें