फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में 42 हॉटस्पॉट पर चला कासो अभियान, 440 जवानों ने ली तलाशी, 15 काबू

फिरोजपुर पुलिस ने जिलेभर में बड़े स्तर पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कैसों) चलाया। अभियान के तहत नशे की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के लिहाज से चिन्हित 42 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को घेरकर तलाशी ली गई। पंद्रह आरोपियों को काबू किया है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले में 440 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया। इनकी अगुवाई नौ अधिकारी (जीओ) ने की। फिरोजपुर शहर में अभियान का नेतृत्व एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने स्वयं मौके पर पहुंचकर किया। वहीं, जिले के अन्य क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई की गई। पुलिस ने फिरोजपुर सिटी, गुरुहरसहाय, ग्रामीण फिरोजपुर और जीरा सब-डिवीजनों में एक साथ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सूचीबद्ध नशा तस्करों और सप्लायरों पर विशेष फोकस करते हुए स्थानीय स्तर पर चल रहे नशे के नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया। इसके अलावा पुलिस ने वांछित आरोपियों, भगोड़े घोषित अपराधियों (पीओ), जमानत पर रिहा होने के बाद फरार आरोपियों तथा अन्य असामाजिक तत्वों की भी तलाश की। एसएसपी ने कहा कि नशे और अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के साथ नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार और पुनर्वास के लिए सहयोग देने की बात भी कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें