फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा के गांव संधवां में क्लीनिक का शटर तोड़कर 22 हजार रुपये की नकदी चोरी

कोटकपूरा के गांव संधवां में एक क्लीनिक का शटर तोड़कर करीब 22 हजार रुपये की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन व्यक्तियों ने अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार कटारिया क्लीनिक के संचालक गोपाल कटारिया रोजाना की तरह रात को क्लीनिक बंद करके घर चले गए थे। सुबह उन्हें सूचना मिली कि क्लीनिक का शटर खुला हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोर शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखी करीब 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर सामने आया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। क्लीनिक संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें