फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त पंजाब मुहिम के तहत जलालाबाद में भाजपा की रैली

भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान के तहत सोमवार को जलालाबाद के रामलीला चौक में विशाल रैली आयोजित की गई। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विशेष रूप से पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नायब सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले आप ने पंजाब से नशा खत्म करने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार के कार्यकाल के अंतिम चरण में भी नशे की समस्या गंभीर बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के नौजवान नशे की चपेट में आ रहे हैं और युवाओं का भविष्य बचाना समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि पंजाब अपनी मेहनतकश और ऊर्जावान युवा पीढ़ी के लिए जाना जाता है, लेकिन नशे की समस्या चिंता का विषय बन चुकी है। नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है और समाज के हर वर्ग को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। सैनी ने आप सरकार पर युवाओं को रोजगार देने सहित अन्य वादे पूरे नहीं करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब’ मुहिम का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना और जनसहयोग जुटाना है। रैली में कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ नारे लगाए। भाजपा की यह यात्रा 30 सितंबर तक पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें