फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने घेरी आप सरकार, कहा-मौजूदा सरकार के राज में डोर टू डोर बिक रहा नशा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 08 Sep 2026 07:19 PM IST

पंजाब में नशा डोर-टू-डोर बिक रहा है और युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के नाम पर झूठा प्रचार हो रहा है। सवाल उठाने वाली जनता और विपक्षी नेताओं की अवाजों को दबाया जा रहा है। यह शब्द भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा ने पठानकोट में एक प्रेसवार्ता दौरान आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहे। अश्वनी शर्मा ने संगरूर के मोहनजीत सिंह के साथ पुलिस की ओर से किए गए कथित थर्ड डिग्री टॉर्चर और हरपाल चीमा का नाम लेकर जहर निगलने वाले गुलजार सिंह का भी जिक्र किया। अश्विनी ने कहा कि पंजाब में नशा 5 मिनट में डोर-स्टेप पर उपलब्ध है, जबकि सरकार नशे के खिलाफ युद्ध की उपलब्धियां गिनवा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें