फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में भाजपा के जिलाध्यक्ष सन्नी बराड़ ने की कार्यकारिणी घोषित

फरीदकोट में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने पार्टी के जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों और आईटी सेल के कन्वीनरों की सूची जारी की है। वीरवार शाम जिलाध्यक्ष सन्नी बराड़ द्वारा जारी सूची के अनुसार जिला कार्यकारिणी में रणबीर सिंह, भूषण बंसल, गुरलाल सिंह सोनी ढिल्लों, अमर सिंह घुगियाना, राजन नारंग, मुकेश कुमार गर्ग, हरदीप शर्मा, पवन शर्मा और लखवीर सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सुनील कुमार गगन सेठी , डॉ. रामनदीप सिंह और सुमित सुखीजा को जिला महासचिव बनाया गया है। सचिव पद पर प्रभजिंदर डोड, एडवोकेट संदीप हांडा, डॉ. रेशम सिंह बहिया, विनोद गेरा, डॉ. सुखदेव सुखा, डॉ. अनीता मेहता, जतिंदर सिंह मान, राम अवतार वर्मा और सुखदेव शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रदीप गोयल को कोषाध्यक्ष तथा कमलदीप कुमार और मोहन लाल को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी के विभिन्न मोर्चा इकाइयों में युवा मोर्चा की धर्मवीर शर्मा, महिला मोर्चा की कुलदीप कौर, किसान मोर्चा की हरचरण सिंह संधू, एससी मोर्चा की प्रकाश सिंह सेवेवाला, अल्पसंख्यक मोर्चा की पास्टर गुरसवक सिद्धू और ओबीसी मोर्चा की जगत सिंह को बतौर जिला कनवीनर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आईटी सेल जिला प्रभारी के रूप में मनप्रीत सिंह को नियुक्त किया गया है। सूची में पार्टी के 21 सीनियर नेताओं को कार्यकारणी सदस्य बनाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें