एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली चंडीगढ़ की खिलाड़ी नंदिनी शर्मा का शहर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने सेक्टर सोलह क्रिकेट स्टेडियम में उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल विभाग के निदेशक भी मौजूद रहे। वहीं नंदिनी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर डांस किया और अपनी सफलता का जश्न मनाया।