अजनाला थाने के मामले में बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और एक साथी बसंत सिंह को चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों को जेल से लाया गया। दोनों को चेकअप के बाद वापस जेल भेज दिया गया। डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और बसंत सिंह पिछले लंबे समय से बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद है। सिविल अस्पताल पहुंचे वकील मनप्रीत सिंह ने बताया कि अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह को कमर में दर्द और किडनी की शिकायत थी, और उनके साथी बसंत सिंह को सिर में चोट लगी होने के कारण दिक्कत थी। वकील ने बताया कि दोनों का चेकअप करवाने के लिए आज सिविल अस्पताल लाया गया था। चेकअप के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।