फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में बिजली की कमी को लेकर अकाली दल का एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष धरना

कोटकपूरा में बिजली की कमी के मुद्दे को लेकर शिरोमणि अकाली दल की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष धरना दिया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बिजली की समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की। पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस धरने की अगुवाई शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान शेर सिंह मंड और पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ ने की। धरने में कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। धरने को संबोधित करते हुए अकाली दल के नेताओं ने कहा कि जब पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार थी, तब राज्य को बिजली के क्षेत्र में सरप्लस बिजली वाला प्रदेश बनाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद कांग्रेस की पांच वर्ष की सरकार और अब आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से बिजली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। इसका खामियाजा आज प्रदेश के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अकाली नेताओं ने कहा कि बिजली की कमी के कारण किसानों की खेतों में खड़ी धान की फसल प्रभावित हो रही है। कृषि क्षेत्र को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और फसल की पैदावार प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने पंजाब सरकार से कृषि क्षेत्र के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ और जिला प्रधान शेर सिंह मंड ने कहा कि सरकार की ओर से बिजली की कमी नहीं होने के दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ किसानों को भी खेती के लिए आवश्यक बिजली नहीं मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें