फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में आप सरपंच की हत्या, दिनदहाड़े बदमाशों ने गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

पट्टी हलके के गांव तूत में मंगलवार को दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के सरपंच अश्वनी कुमार उर्फ अश्वनी देवगन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब सरपंच अपनी इनोवा कार में सवार होकर दाना मंडी तूत स्थित अपनी आढ़त की दुकान की ओर जा रहे थे। तूत बस स्टैंड के पास बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले के बाद दोनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए। फायरिंग में सरपंच को तीन गोलियां लगीं, जबकि उनके साथ मौजूद ड्राइवर चमकौर सिंह भी गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत पट्टी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अश्वनी कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल ड्राइवर का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें