फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में दिवाली के दिन खड़ी गाड़ियों में लगी भीषण आग, एक वाहन जलकर राख, लाखों का नुकसान

मोगा में दिवाली के दिन जीटी रोड स्थित सरकारी आईटीआई के पास एक वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास खड़ी दूसरी गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए गाड़ियां खड़ी की गई थीं। इसी दौरान अचानक एक गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और साथ खड़ी दूसरी गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन एक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। आगजनी के कारण लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें