फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बारिश से बढ़ी ठंडक, 6 दिन मौसम रहेगा शुष्क; दिन का पारा चढ़ने के आसार

Sat, 17 Oct 2026 04:56 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि शुक्रवार को दिन के तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट आई। फिलहाल पंजाब का न्यूनतम पारा सामान्य के नजदीक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई इलाकों में बादल, बारिश और ठंडी हवाओं के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिला। प्रदेश में सबसे अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रोपड़ में दर्ज किया गया। वहीं बठिंडा में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि पंजाब में आने वाले छह दिन मौसम शुष्क बना रहेगा और इस दौरान दिन का पारा चढ़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें