फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नशे पर सियासत तेज, अमित शाह के बयान पर AAP का पलटवार; कांग्रेस भी हमलावर

Thu, 01 Oct 2026 02:17 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बुधवार को जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर नशे की समस्या को लेकर निशाना साधा। अमित शाह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार के कुशासन के कारण पंजाब नशे की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से चलाया गया ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान महज राजनीतिक एजेंडा नहीं है, बल्कि पंजाब को बचाने का अभियान है। शाह के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों को घेरा है। कांग्रेस का रुख केंद्र की बीजेपी सरकार और पंजाब की AAP सरकार को नशे के मुद्दे पर कठघरे में खड़ा करने वाला रहा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें