शामली में जिम के बाहर गायक अंकित बालियान की गोली मार कर हत्या की पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं.. सोशल मीडिया पर यह पंक्ति लिखकर गोगी गैंग से जुड़े सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया ने वारदात की जिम्मेदारी ली है। गायक अंकित की हत्या के मामले में गोगी गैंग सामने आया है। गैंग के सदस्य भोलू ने सोशल मीडिया पर इस वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए गाना बनाने पर हत्या का दावा किया है। भोलू ने कहा है कि अंकित हमारे दुश्मनों से मिला था। हमारे गोगी भाई पर हुई घटना पर गाना बनाया था। यह अभी शुरुआत है, सबका नंबर आएगा। इसके चलते सदर कोतवाली के नालापटरी आर्यपुरी में अंकित की सरेआम गोली मार कर हत्या की गई। इस दौरान 18 राउंड अंधाधुंध फायर किए गए।