फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल में दो दुकानों के ताले तोड़े, गल्ले से नकदी लेकर फरार हुए चोर

नंगल-श्री अंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित एमपी कोठी में एक ही रात में दो दुकानों के शटर टूटने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चोरों ने दोनों दुकानों के गल्लों में रखी नगदी के अलावा किसी भी चीज को हाथ तक नही लगाया। धीमान वेल्डिंग वर्कस व उसके साथ लगती गौतम प्लास्टिक स्टोर के मालिक दुकानें बंद कर अपने घरों में गए लेकिन सुबह पड़ोसियों ने दुकानों के शटर टूटे होने की जानकारी दी। दुकानदारों ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद राजेश आंगरा को दी। आंगरा ने इसकी जानकारी नंगल पुलिस को दी। मौके पर पंहुचे जांच अधिकारी एएसआई केशव कुमार के सामने दुकानों के ताले खोल जांच की गई। गौतम प्लाटिक स्टोर के मालिक के अनुसार चोर उसकी दुकान में रखे लोहे के लगभग 30 किलों के वजन वाले गल्ले को नगदी सहित ले उड़े। गल्ले में लगभग 35 हजार की नगदी पड़ी हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें