फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सैनी ने पंजाब सरकार को घेरा, ₹1600 करोड़ बाढ़ राहत राशि पर आप का पलटवार

Tue, 10 Nov 2026 05:06 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चुनाव से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब को पिछले साल केंद्र की ओर से जारी बाढ़ राहत राशि का मुद्दा उठाकर सियासी पारा बढ़ा दिया है। इस मसले पर उन्होंने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लिया है। उधर, सैनी के बयान पर आप नेताओं ने भी पलटवार करते हुए उन्हें हरियाणा के मुद्दों पर ध्यान देने की सलाह दी है। हाल ही में हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित करने के कार्यक्रम के दौरान सीएम सैनी ने इस मुद्दे को सियासी हवा दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल बाढ़ के दौरान पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की सहायता घोषित की थी लेकिन पंजाब सरकार अब भी केंद्र से पैसा नहीं मिलने की बात कह रही है जबकि यह राशि दूसरे कामों में खर्च कर दी गई। सैनी ने यह भी दावा किया था कि अपने दौरे के दौरान पंजाब के किसानों ने उन्हें बताया कि बहुत से लोग अभी तक मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने भगवंत मान पर चुनाव से पहले किए गए वादे पूरे नहीं करने और बाढ़ प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बाढ़ राहत पैकेज के नाम पर केंद्र सरकार ने सिर्फ गुमराह किया है। केंद्र जिन नियमित योजनाओं के आवंटन को राहत राशि बता रहा है, वे बाढ़ नहीं आने की स्थिति में भी राज्य को मिलने थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें