फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 328 पहुंचा; पराली जलाने के 5571 मामले

Fri, 13 Nov 2026 03:54 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं का असर अब शहरों की हवा पर दिखने लगा है। वीरवार को बठिंडा प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया। लुधियाना में 275, खन्ना में 235, पटियाला में 224 और जालंधर में 207 एक्यूआई रहा। इन पांचों शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब रही। वहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में 109 और अमृतसर में 107 एक्यूआई दर्ज किया गया। इस सीजन में वीरवार तक पंजाब में पराली जलाने की 5571 सक्रिय घटनाएं दर्ज की गई हैं। पिछले साल इसी अवधि में 4662 और 2024 में 7112 घटनाएं हुई थीं। इस बार पिछले साल के मुकाबले 909 अधिक मामले सामने आए हैं। फिरोजपुर 737 घटनाओं के साथ सबसे आगे है। तरनतारन में 688, संगरूर में 640, बठिंडा में 501 और पटियाला में 380 घटनाएं दर्ज की गई हैं। बरनाला में 325 और लुधियाना में 284 मामले सामने आए हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 4620 खेतों का निरीक्षण किया गया और 2003 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। 1695 किसानों पर 85.90 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 37.55 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। इसके अलावा 1259 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई और 1637 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। राज्य में धान की कुल 32.87 लाख हेक्टेयर फसल में से 96.65 प्रतिशत कटाई पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें