पट्टी हलके के गांव तूत में मंगलवार को दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के सरपंच अश्वनी कुमार उर्फ अश्वनी देवगन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी इनोवा कार से दाना मंडी तूत स्थित आढ़त की दुकान की ओर जा रहे थे। तूत बस स्टैंड के पास बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने उनकी कार पर अचानक फायरिंग कर दी। हमले में सरपंच को तीन गोलियां लगीं, जबकि उनके साथ मौजूद ड्राइवर चमकौर सिंह भी छर्रे लगने से घायल हो गए। दोनों को पट्टी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अश्वनी कुमार को मृत घोषित कर दिया।