फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरजीत सिंह चावला केस में एसजीपीसी प्रधान धामी से 5 सवाल, 72 घंटे में जवाब की मांग

Mon, 28 Sep 2026 05:15 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

बहरीन की महिला की शिकायत पर पूर्व एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले को लेकर सिख संगठनों ने एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी से जवाब मांगा है। ‘अलायंस ऑफ सिख ऑर्गेनाइजेशन’ के बैनर तले एकजुट हुए संगठनों ने धामी को 72 घंटे का समय देते हुए पांच सवालों के सार्वजनिक जवाब देने की मांग की है। संगठनों ने कहा कि जवाब नहीं मिलने पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात कर धामी के इस्तीफे की मांग की जाएगी। मामले को लेकर एसजीपीसी ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। संगठनों ने सवाल उठाया कि बहरीन की महिला को नियमों और सिद्धांतों के विपरीत छह महीने तक एसजीपीसी की सरायों में ठहरने की सुविधा कैसे मिली। उन्होंने पूछा कि महिला के लिए बहरीन से टिकटों का इंतजाम किसके निर्देश पर किया गया। उसे गाड़ी, ड्राइवर और वीआईपी सुविधाएं किसके कहने पर उपलब्ध कराई गईं और धर्म प्रचार कमेटी के खाते से एक लाख रुपये नकद किसके निर्देश पर दिए गए। संगठनों ने यह भी सवाल उठाया कि 21 अगस्त को मामला दर्ज होने के बावजूद एसजीपीसी प्रधान करीब एक महीने तक इस मामले पर चुप क्यों रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें