फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में अवैध हथियारों के तीन नेटवर्क का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले तीन अलग-अलग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बुधवार को 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 अवैध पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। वे विदेश से अवैध हथियार मंगवाकर आगे अपराधियों तक पहुंचाते थे। पुलिस पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस ने थाना कैंटोनमेंट, थाना इस्लामाबाद और थाना छेहरटा में अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। अब आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें