अमृतसर शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल और डीसीपी ऑपरेशन जगराज सिंह ने थाना सिविल लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के कामकाज, अपराधों की रोकथाम, आपराधिक मामलों की जांच और लंबित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की।