फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में 16-17 सितंबर को होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

पंजाब सरकार की ओर से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन 16 और 17 सितंबर को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में किया जाएगा। दोनों दिनों में दो-दो शो होंगे। नाटक में बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा रावण और राहुल आर. भूचर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। विधानसभा हलका अमृतसर केंद्रीय के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पंजाब के 12 शहरों में ‘हमारे राम’ की कुल 41 प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। अमृतसर में 16 सितंबर को पहला शो दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे और दूसरा शाम 6:30 से रात 10 बजे तक होगा। 17 सितंबर को भी यही समय रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क होगा। प्रत्येक शो में करीब 750 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दर्शक ‘बुक माय शो’ ऐप के माध्यम से निशुल्क पास बुक कर सकते हैं। इसके अलावा पर्यटन विभाग अमृतसर, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय और सनातन सेवा समिति से भी पास प्राप्त किए जा सकते हैं। सनातन सेवा समिति के माझा जोन प्रभारी प्रणव धवन ने बताया कि फेलिसिटी थिएटर की ओर से तैयार ‘हमारे राम’ अत्याधुनिक लाइट और साउंड, भव्य दृश्यों और हवाई कलाबाजियों के जरिए रामायण को मंच पर जीवंत करता है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक प्रस्तुतियों से अलग इसमें लव-कुश द्वारा भगवान राम के सामना करने के प्रसंग से कहानी शुरू होती है और सूर्य देवता के दृष्टिकोण से रामायण की नई व्याख्या प्रस्तुत की जाती है। धवन ने अमृतसरवासियों से परिवार सहित नाटक देखने पहुंचने की अपील की। इससे पहले मोहाली, बठिंडा, जालंधर, फिरोजपुर, होशियारपुर, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट में इसका मंचन हो चुका है। आगामी दिनों में पटियाला, खन्ना, लुधियाना और संगरूर में भी प्रस्तुतियां होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें