फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बिजली कनेक्शन के लिए डेढ़ से तीन साल से परेशान दुकानदारों ने दिया धरना

कैनाल कॉलोनी में बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से परेशान दुकानदारों ने बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। दुकानदार डेढ़ से तीन साल से कनेक्शन के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। किसान संगठन के नेता भी उनके समर्थन में पहुंचे और पुडा कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी। दुकानदार बलहार सिंह ने बताया कि उन्होंने एससीओ नंबर 17 खरीदा है। पहले दो ट्रांसफार्मर लगाने की शर्त बताई गई थी, लेकिन अब नई शर्तें लगाई जा रही हैं। बलजिंदर सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में प्लॉट खरीदने के बाद भी निर्माण के लिए अस्थायी कनेक्शन नहीं मिला और जनरेटर से काम करवाना पड़ा। निगरानी अभियंता अजीतपाल सिंह बुलदानी ने कहा कि पुडा को सप्लाई कोड 24 के तहत एनओसी की शर्तें पूरी करनी होंगी। इसके बाद ही स्थायी कनेक्शन मिलेंगे। पुराने अस्थायी कनेक्शन भी बंद किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें