फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में निकली ‘सेवा संकल्प यात्रा’, सांसद सतनाम सिंह संधू ने थामी ‘सेवा ज्योति’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और सुशासन काल को समर्पित भाजपा की ओर से अमृतसर में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली गई। यात्रा की अगुवाई राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू और भाजपा अमृतसर जिला अध्यक्ष सलिल कपूर ने की। इस दौरान संधू ने हाथ में ‘सेवा ज्योति’ लेकर कार्यकर्ताओं के साथ ‘विकसित भारत और विकसित पंजाब’ का संदेश दिया। सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि गुरु साहिब की पवित्र धरती अमृतसर से सेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। भाजपा ‘विकसित भारत’ के साथ पंजाब को भी विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास और सुशासन के लिए पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए संधू ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर मुख्यमंत्री कार्यालय में सीबीआई की रेड होना प्रदेश के लिए बेहद चिंताजनक और शर्मिंदगी की बात है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी खुद को भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली पार्टी बताती रही है, लेकिन उसके शासन में इस तरह के गंभीर आरोप सामने आना चिंता का विषय है। संधू ने पंजाब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और टारगेट किलिंग का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि राज्य में लगातार हत्या और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें