फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: दंगा पीड़ित परिवारों की मांगों को लेकर जत्थेदार गड़गज से मिले वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी

दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने प्रधान सुरजीत सिंह के नेतृत्व में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दंगा पीड़ित परिवारों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की ओर से दंगा पीड़ित परिवारों की मांगों और समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रभावित परिवार अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल रही। पदाधिकारियों ने जत्थेदार से अपील की कि वह दंगा पीड़ित परिवारों की आवाज सरकार तक पहुंचाने और उनकी मांगों के समाधान के लिए हस्तक्षेप करें। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता, रोजगार और अन्य लंबित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने जत्थेदार को दंगा पीड़ित परिवारों की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया और मांग पत्र के माध्यम से उनकी समस्याओं के समाधान की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें