फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए डॉ. सतीश पूनिया, पंजाब की सुख-शांति और भाईचारे के लिए की अरदास

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय नेता डॉ. सतीश पूनिया ने पंजाब दौरे के दौरान सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों भी उनके साथ मौजूद रहे। गुरु घर में नतमस्तक होने के बाद डॉ. पूनिया ने पंजाब में सुख-शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए अरदास की। डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान की वीरों की धरती से गुरुओं और शहीदों की पवित्र धरती पंजाब पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिली है। श्री दरबार साहिब पूरी दुनिया को शांति, मानवता और ‘सरबत के भले’ का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राजनीति से पहले उनके लिए देश और देश के लोग हैं। देश में एकता और शांति होगी, तभी देश और प्रदेश तरक्की की ऊंचाइयों को छू सकेंगे। मौजूदा सरकार पर साधा निशाना पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर डॉ. पूनिया ने कहा कि प्रदेश के लोग मौजूदा सरकार की नीतियों से निराश हैं। चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा, अपराध, आर्थिक बदहाली और कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा का संगठन जमीनी स्तर तक मजबूत हो चुका है और लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। केवल सिंह ढिल्लों समेत प्रदेश नेतृत्व की अगुवाई में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। डॉ. पूनिया ने कहा कि देश के कई राज्यों में ‘डबल इंजन’ की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी तरह पंजाब में भी मजबूत और ईमानदार शासन की जरूरत है, ताकि प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ें तथा खुशहाली वापस आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें