फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा सुधार लहर तेज करने का ऐलान, एसजीपीसी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

शिरोमणि अकाली दल (पुनर्जीवित) के युवा अध्यक्ष गुरजीत सिंह तलवंडी ने गुरुद्वारा प्रबंधन में सुधार और पंथ की चढ़दी कला के लिए गुरुद्वारा सुधार लहर को तेज करने का ऐलान किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर 2024 के हुक्मनामे के तहत शिरोमणि अकाली दल (पुनर्जीवित) की स्थापना की गई थी और इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन में सुधार सहित पंथ के हित में 13 सूत्रीय विजन जारी किया गया था। तलवंडी ने एसजीपीसी की मौजूदा लीडरशिप और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कुछ नेताओं द्वारा पंथक मर्यादाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए मौजूदा व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने एक महिला के सरकारी आवास में लंबे समय तक रहने और उसके खाते में पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से एक लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने का दावा भी किया। हालांकि, इन आरोपों के संबंध में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने स्तर पर विवरण सामने रखे। तलवंडी ने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से जत्थे छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के तख्त साहिब पहुंचकर अरदास करेंगे। उन्होंने पंथक सोच रखने वाले युवा चेहरों को आगे लाने की बात कही और कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधन में सुधार अब प्राथमिकता होना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें