फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: एशियन गेम्स के फाइनल में अभिषेक शर्मा का शानदार प्रदर्शन, पिता व कोच राजकुमार शर्मा ने दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के पिता एवं कोच राजकुमार शर्मा ने भारतीय टीम, कोचिंग स्टाफ और बीसीसीआई को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद खिलाड़ियों ने एकजुट होकर बेहतरीन प्रदर्शन किया और देश का गौरव बढ़ाया। राजकुमार शर्मा ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता और अब पुरुष टीम ने भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी सफलता को दोहराया है। फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अभिषेक ने 28 गेंदों पर 61 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अनुसार जापान की पिचें बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण थीं और ऐसे हालात में तेजी से रन बनाना आसान नहीं था। इसके बावजूद अभिषेक ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तिलक वर्मा और शिवम दुबे समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की। राजकुमार शर्मा ने कहा कि बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी दबाव बनाए रखा और टीम के सामूहिक प्रदर्शन से भारत को सफलता मिली। उन्होंने एनसीए प्रमुख, कोच वीवीएस लक्ष्मण, सपोर्ट स्टाफ और बीसीसीआई पदाधिकारियों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को सही दिशा और अवसर मिलने से टीम मजबूत हुई है। राजकुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम 5 तारीख को स्वदेश लौटेगी और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी मुकाबलों की तैयारियों में जुट जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभिषेक समेत पूरी टीम आगामी सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें