फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: भस्म आरती में गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भांग से हुआ शृंगार, दिव्य दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

Wed, 21 Oct 2026 07:35 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि बुधवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि बुधवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। 

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के आशीष झाला को जगह, बनाए गए राष्ट्रीय मंत्री

आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज दशमी पर बाबा महाकाल का श्री गणेश के स्वरूप में भांग से शृंगार किया गया। आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

आरती का समय
* भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
* दद्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
* भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
* संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
* संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
* शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए ये हैं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008
श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित महाकाल दर्शन आरती पूजन दान सहित सभी जानकारी 24×7 निम्न नंबरों पर प्राप्त कर सकते हैं...
0734-2559272
2559275
2559276
2559277
  भस्म आरती- फोटो : credit   भस्म आरती- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें