फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकमगढ़: अस्पताल के मरीजों वाले रैंप पर स्कूटी दौड़ाते दिखे भाजपा नेता, सीसीटीवी वीडियो सामने आते ही उठे सवाल

Tue, 22 Sep 2026 10:49 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर में बुजुर्गों, दिव्यांगों और गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए बनाए गए रैंप पर ई-स्कूटी चलाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को सामने आया, जिसमें भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला अस्पताल के रैंप पर ई-स्कूटी चलाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने रैंप के जरिए प्रथम तल से ऊपरी तल तक ई-स्कूटी ले गए। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड रवि के अनुसार, उन्होंने मुख्य गेट पर प्रशांत शुक्ला को ई-स्कूटी अंदर ले जाने से मना किया था, लेकिन इसके बावजूद वे वाहन को अस्पताल परिसर के अंदर ले गए। रैंप का इस्तेमाल मरीजों को व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के जरिए लाने-ले जाने के लिए किया जाता है। ऐसे में रैंप पर दोपहिया वाहन चलने से मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सागर: तीन नेत्रदान से चार बुजुर्गों की लौटी आंखों की रोशनी, बीएमसी में सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण मामला 18 सितंबर का बताया जा रहा है और 19 सितंबर को बीएमओ के संज्ञान में आया। बीएमओ डॉ. अंकित त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रशांत शुक्ला ने लिखित माफीनामा दिया है, जिसमें उन्होंने मरीज की तबीयत अधिक खराब होने के कारण जल्दबाजी में वाहन लेकर अस्पताल में प्रवेश करने की बात कही है। बीएमओ के मुताबिक, पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें