फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदजुबानी: भाजपा विधायक को कहा आप गधे हो, ओबीसी महासभा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से तीखी बहस

Fri, 16 Oct 2026 10:50 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर शिवपुरी कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब भाजपा विधायक देवेंद्र जैन और ओबीसी महासभा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भमर सिंह धाकड़ के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में भमर सिंह धाकड़ विधायक देवेंद्र जैन से बातचीत के दौरान कहते नजर आ रहे हैं “मैं पढ़ा-लिखा हूं।” इस पर विधायक कथित तौर पर जवाब देते हैं “तो मैं गधा हूं?” इसके बाद धाकड़ की ओर से कथित तौर पर जवाब दिया जाता है- हां, आप गधे हो। इस बातचीत के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच हलचल बढ़ गई और विवाद और तीखा हो गया।

ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक, प्रतिवादियों से मांगा जवाब

यह पूरा घटनाक्रम ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान सामने आया। ओबीसी महासभा और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर के निर्णय के बाद ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कानूनी कार्रवाई और नए विधायी प्रावधान लाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान संगठनों की ओर से अलग-अलग ज्ञापन भी सौंपे गए। ओबीसी महासभा ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम, जबकि आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर आरक्षण बहाली की मांग रखी। प्रदर्शनकारी दिनेश सागर ने सत्ताधारी दल के विधायकों की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान नेता SC, ST और OBC सहित सभी वर्गों से वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन आरक्षण जैसे मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होने के लिए सत्ताधारी दल के विधायक सामने नहीं आते।

दिनेश सागर ने पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी विधानसभा में विधायक का पुतला दहन किया जा चुका है। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर अन्य विधायकों के पुतले दहन करने की अपील भी की। इसी बीच विधायक देवेंद्र जैन और भमर सिंह धाकड़ के बीच हुई। बहस ने प्रदर्शन को नया राजनीतिक रंग दे दिया। हालांकि, वायरल वीडियो के पूरे संदर्भ और बातचीत के पहले-बाद के हिस्से की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका मुख्य मुद्दा 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की बहाली है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें