फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्योपुर: कूनो रेंज में वन अमले पर ग्रामीण भीड़ का हमला, गाड़ी पर पथराव; वनरक्षक की वर्दी फाड़ी

Wed, 30 Sep 2026 04:42 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

श्योपुर जिले में कूनो रेंज के अगरा क्षेत्र में वन अमले के साथ ग्रामीणों की भीड़ द्वारा मारपीट, पथराव और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद वन विभाग ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वन विभाग के कर्मचारियों ने भीड़ पर घेरकर मारपीट करने और महिला वनरक्षक के साथ अभद्रता व झूमाझटकी करने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कूनो रेंज के अगरा क्षेत्र में वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां पहुंच गई। आरोप है कि भीड़ ने वन अमले को घेर लिया और उनके साथ लाठी-डंडों, लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान एक वनरक्षक की वर्दी तक फट गई। वन विभाग के मुताबिक, ग्रामीणों ने सरकारी वाहन को भी निशाना बनाया। वाहन पर पथराव किया गया और तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए इस हमले से मौके पर मौजूद वनकर्मियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें- उज्जैन: घर के बाहर से युवती को उठा ले गए बदमाश, अपहरण के बाद सामने आया वीडियो, बोली- अपनी मर्जी से साथ आई हूं

घटना में वनरक्षक बारेलाल मीणा, वनपाल राजेश अर्गल, वनरक्षक सुरेंद्र आदिवासी और महिला वनरक्षक शीला आदिवासी के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। वन विभाग की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला वनरक्षक के साथ भी अभद्रता की गई और उसके साथ झूमाझटकी हुई। वन अमले ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने जातिसूचक गालियां दीं। हालांकि, घटना के पीछे वास्तविक विवाद क्या था और भीड़ ने वनकर्मियों पर हमला क्यों किया, इसकी पूरी तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी।

घटना के बाद वन विभाग ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ और घटना में शामिल लोगों की पहचान किए जाने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें