फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: स्कूल परिसर में फेंका बड़ा बम, धमाके से टूटी खिड़की; सीसीटीवी में कैद हुए तीन युवक

Wed, 18 Nov 2026 11:46 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल शहर के पांडव नगर स्थित गुड शेफर्ड कॉन्वेंट स्कूल परिसर में पटाखा फेंककर धमाका करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कूटी सवार तीन युवक स्कूल के सामने रुकते दिखाई दे रहे हैं। युवकों ने एक बड़ा बम पटाखा जलाकर स्कूल की बाउंड्री के भीतर फेंक दिया। कुछ ही देर में परिसर के अंदर तेज धमाका हुआ। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि घटना रात के समय की है, जब स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तीन युवक स्कूटी से स्कूल के सामने पहुंचते हैं। इसके बाद वाहन रोककर पटाखा जलाते हैं और उसे स्कूल परिसर के भीतर फेंक देते हैं। पटाखा फूटने से तेज आवाज के साथ धमाका होता है। इस घटना में स्कूल की एक खिड़की टूट गई, जबकि परिसर में अन्य नुकसान होने की भी जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें- ट्रिपल मर्डर से दहला सीहोर: एक ही घर में तीन कत्ल, घर में सो रहे पति-पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या

परिसर में रहते हैं कर्मचारी
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, स्कूल परिसर में कई कर्मचारी रहते हैं। ऐसे में अगर यह घटना स्कूल संचालन के समय हुई होती और बच्चे परिसर में मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। धमाके के बाद परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रबंधन का कहना है कि इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं।

फुटेज के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस
स्कूल प्रबंधन ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रबंधन का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों के संबंध में जानकारी सामने लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें