फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: सागर में जहरीली शराब कांड के विरोध में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

Tue, 15 Sep 2026 09:03 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले में बंडा और शाहगढ़ के जहरीली शराब कांड तथा अवैध शराब के बढ़ते कारोबार के विरोध में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, न्याय और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में यह हल्ला बोल प्रदर्शन मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता कैंट शॉपिंग मॉल में एकत्रित हुए। यहां से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट के लिए रैली निकाली गई। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए कालीचरण चौराहे पर मजबूत बैरिकेड्स लगाए थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड्स पर ही रोक लिया।

पढ़ें:  पाई-पाई रिश्वत लेकर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, धरा गया; 20 किलो चांदी बरामद बैरिकेड्स पार करने की कोशिश के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की बौछार की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाया और सिविल लाइन थाने ले गई। बाद में उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इस तरह कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे युवा कांग्रेस का प्रदर्शन आगे नहीं बढ़ सका। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कांड में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जिसे सरकार छिपा रही है। उन्होंने कहा कि जब इस मामले को उठाया जाता है तो सरकार पुलिस को आगे कर देती है। घनघोरिया ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के इस्तीफे की मांग दोहराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें