फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतलाम-अजमेर रेलखंड पर बड़ा हादसा टला: रेलवे फाटक के बीच फंसी कार से टकराई ट्रेन, हड़कंप, नशे में मिला गेटमैन

Fri, 16 Oct 2026 03:15 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

रतलाम-अजमेर रेल लाइन पर रतलाम से करीब 8 किलोमीटर दूर सेजावता-बायपास पर स्थित रेलवे फाटक पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक कार फाटक के बीच फंस गई और इसी बीच आई यात्री ट्रेन कार से टकरा गई। गनीमत रही कि कार चालक कार से उतरकर दूर जा चुका था। ट्रेन चालक के ब्रेक लगाने पर कार से टकराने के बाद ट्रेन रुकी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यदि कार चालक कार से नही उतरता और ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर की रात करीब सवा दस बजे कार चालक रतलाम जिले के ताल नगर निवासी प्रणव उपाध्याय रतलाम-अजमेर रेल लाइन पर रतलाम-जावरा रेलखंड पर बंजली-सेजावता बायपास पर स्थित रेलवे फाटक से होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच रतलाम से ट्रेन संख्या 04748 वलसाल-खिड़की एक्सप्रेस ट्रेन जावरा की तरफ जा रही थी। इस कारण गेटमैन रेल्वे फाटक बंद करने लगा, तभी कार चालक रेल्वे फाटक का एक गेट पार कर फाटक के अंदर चला गया और वह सामने वाला दूसरा गेट पार कर पाता, तभी फाटक के गेट बंद हो गए और कार दोनों गेट के बीच फाटक के अंदर फंस गई।  कार चालक नीचे उतरकर फाटक खोलने के लिए चिल्लाता रहा लेकिन गेटमैन ने फाटक नहीं खोला। इसी दौरान ट्रेन आ गई। हालांकि ट्रेन ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रेन रुकने के पहले कार से जा टकराई। ट्रेन टकराने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों में ह़डकंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे का रेस्क्यू दल सक्रिय हो गया और मौके पर पहुंचा। 

ये भी पढ़ें: शहडोल: खेत में अवैध कनेक्शन से गई हाथी की जान, बिजली विभाग की शिकायत पर दो पर एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

रतलाम रेल मंडल प्रबंधक अश्विन कुमार व अन्य रेलवे अधिकारी एएसपी राकेश पन्द्रो, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया भी घटनास्थल पहुंचे। आरोप है कि गेटमैन ने नशे कर रखा था, उसके केबिन से बियर की केन व डिस्पोजल गिलास मिले हैं। लोगों का कहना है कि गेटमैन नशे में होने से ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। हादसे के चलते करीब एक घंटे तक रेल यात्रायात बाधित रहा। रेलवे की रेस्क्यू टीम ने मौके पर जेसीबी बुलवाकर घटना स्थल से कार को हटवाया और ट्रेक क्लीयर कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में कार चालक व एक अन्य व्यक्ति सवार थे। फाटक बंद हो रहा था तभी कार फाटक के अंदर चली गई और फाटक के दोनों गेट नीचे गिरे तथा फाटक बंद हो गई। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। रेलवे टीम ने जेसीबी से मदद से कार को घटना स्थल से हटाया और उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।  चर्चा करने पर मंडल रेल प्रबंधक अश्विन कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या गेटमैन से शराब पी रखी थी, उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें